जनसुनवाई में कलेक्टर ने 78 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 7 अप्रैल 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 78 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई के दौरान तहसील अनूपपुर के ग्राम मौहरी निवासी श्री कंधई कोल ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम फुनगा निवासी श्रीमती धनिया पनिका ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर निवासी श्री सोहनलाल रौतेल ने नामांतरण कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम केल्हौरी निवासी श्री राधेलाल ने मोटराईज्ड ट्राईसाईकल प्रदाय किए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम धनगवां निवासी श्रीमती रीता सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान अंतर्गत सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम बेनीबहरा निवासी श्री काशीराम कोल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बदरा निवासी श्रीमती दानी चौधरी ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment