भाजपा की जिला बैठक अमरकंटक में संपन्न, संगठन कार्यों की समीक्षा

---Advertisement---

 

अनूपपुर। बूथ संरचना, बूथ अध्यक्षों की सक्रियता, शक्ति केंद्र, सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक गतिविधियों, आजीवन सदस्यता, निधि, कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग और सरकार की योजनाओं जैसे प्रमुख विषयों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनूपपुर जिले के प्रभारी संजय साहू और जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने 25 मार्च 2026 को पवित्र नगरी अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में आयोजित बैठक में कार्यों की समीक्षा की। उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह और शिवनारायण शुक्ला मंचासीन रहे।

 

*लापरवाही नहीं, लक्ष्य पूर्ण करें*:-

जिला अध्यक्ष हीर सिंह श्याम ने बैठक को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन कार्यों की समीक्षा की। जहां कमियां नजर आईं, वहां सुधार की बात कही। उन्होंने कहा, लापरवाही नहीं बरतनी है, हमें अपने लक्ष्य को पूरा करना है।बैठक के दौरान ही जिले के कई मंडलों के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फोन पर बात कर जमीनी स्थिति का आकलन किया। सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों से कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया।

 

*शक्ति केंद्र-बूथ अध्यक्षों से निरंतर संपर्क रखें*:-

जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्षों से निरंतर संवाद बनाए रखना जरूरी है। प्रत्येक मंडल के कार्यों की समीक्षा कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से फोन पर चर्चा की। सभी मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों से हर बिंदु पर विस्तार से बात की और संगठन कार्यों को गति देने की अपील की।

मंच संचालन जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment