श्री रामनवमी के पवित्र अवसर पर जिले के ग्राम सीतामढ़ी में आयोजित होगा प्राकट्य पर्व 

---Advertisement---

 

ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे भक्ति गायन, लोक गायन तथा राम लीला की प्रस्तुति

 

अनूपपुर 24 मार्च 2026/ श्रीरामनवमी के पवित्र अवसर पर जिले के विकासखण्ड अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोड़री नम्बर-01 के ग्राम सीतामढ़ी (कनवाही) में प्राकट्य पर्व शुक्रवार 27 मार्च 2026 को सायं 7ः00 बजे से आयोजित किया गया है। जिसका उद्देश्य लोक संस्कृति, परंपरा, मान्यताओं, पर्यटन एवं धरोहरों को जोड़ने का प्रयास करना है। गरिमामय कार्यक्रम में बघेली लोक गायन अजय कुमार एवं साथी, सीधी तथा रामलीला अरविंद कुमार पटेल एवं साथी, सीधी एवं भक्ति गायन सुजीत तिवारी एवं साथी, वाराणसी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को दायित्व सौपे हैं। जिला प्रशासन ने सीतामढ़ी में आयोजित प्राकट्य पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी से सहभागिता निभाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment