कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी व रुद्र महायज्ञ, भक्तिमय हुआ राजनगर

---Advertisement---

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी व रुद्र महायज्ञ, भक्तिमय हुआ राजनगर

राजनगर। चैत्र रामनवमी के प्रथम दिवस राजनगर कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। देवी मंदिरों और गांव के चौरा पर देवी उपासना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इसी क्रम में राजनगर उपक्षेत्र परिवार द्वारा काली मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ एवं श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ किया गया।

महायज्ञ की शुरुआत राजनगर उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. राय, खान प्रबंधक दीपक बंटीया तथा नगर परिषद राजनगर अध्यक्ष यशवंत सिंह की उपस्थिति में कलश यात्रा के साथ की गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया। इसके बाद विधि-विधान से कलश स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

यह धार्मिक आयोजन श्री श्री 108 शेषनारायण आचार्य के संरक्षण में संपन्न हो रहा है। यज्ञाचार्य हरगोविंद शास्त्री द्वारा समस्त वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। वहीं वाराणसी के द्वारकाधीश 80 घाट से आईं शिखा तिवारी 20 मार्च से प्रतिदिन भक्तों को धर्ममय प्रवचन सुनाएंगी।

इधर वार्ड क्रमांक 2 स्थित राम मंदिर में भी कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शरबत, पानी और फल की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

Leave a Comment