अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता: पुणे से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता: पुणे से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के पुणे से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर अनूपपुर लाया गया है।

मामले में बालिका के अचानक घर से बिना बताए चले जाने पर 23 फरवरी 2026 को परिजनों ने कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 120/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोरेगांव क्षेत्र में दबिश देकर बालिका को आरोपी विनय कुमार पटेल (20) निवासी ग्राम छिलपा, थाना भालूमाड़ा के साथ किराये के कमरे से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का बालिका के मामा के घर आना-जाना था, जिससे दोनों के बीच परिचय हुआ और आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पुणे ले गया।

पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, महिला आरक्षक कविता विकल तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार और आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment