रामनवमी के उपलक्ष्य में पसान में 19 से 28 मार्च तक भव्य श्रीराम कथा व सतचंडी महायज्ञ अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता राजीव लोचन शास्त्री सुनाएंगे संगीतमय रामकथा

---Advertisement---

रामनवमी के उपलक्ष्य में पसान में 19 से 28 मार्च तक भव्य श्रीराम कथा व सतचंडी महायज्ञ
अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता राजीव लोचन शास्त्री सुनाएंगे संगीतमय रामकथा

जमुना कोतमा पसान जमुना-कोतमा क्षेत्र के पसान स्थित मां दुर्गता माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 8 में रामनवमी के पावन उपलक्ष्य में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक भव्य श्रीराम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता राजीव लोचन शास्त्री (चित्रकूट धाम) अपनी मधुर वाणी में संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन करेंगे, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मूल पाठ एवं सतचंडी महायज्ञ तथा शाम 3 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान सती चरित्र, शिव विवाह, नारद मोह, श्रीराम जन्म महोत्सव, बाल लीलाएं, अहिल्या उद्धार, जनकपुर दर्शन, पुष्प वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, सीता-राम विवाह, श्रीराम वनगमन, केवट प्रसंग, भरत चरित्र, शबरी भक्ति, श्री हनुमान चरित्र, सीता जी की खोज, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

आयोजन के मुख्य यजमान रामस्वरूप मिश्रा-कांति मिश्रा, मोतीलाल मिश्रा-शकुंतला मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा-सोमवती मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा-कुसुम मिश्रा, सतीश मिश्रा-ममता मिश्रा, उमेश मिश्रा-सरिता मिश्रा तथा संजू मिश्रा-विमला मिश्रा रहेंगे। आयोजन के प्रेरणास्रोत स्व. दादूराम-सम्पतिया बाई मिश्रा, स्व. रामलाल-मानकुंवर बाई मिश्रा, स्व. श्यामलाल-शिवलाली मिश्रा सहित मिश्रा परिवार के पूर्वजों का आशीर्वाद स्मरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में सूरज प्रसाद मिश्रा, गणेश प्रसाद मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राकेश मिश्रा, अजीत मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजा मिश्रा, सचिन मिश्रा सहित समस्त मिश्रा परिवार आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

आयोजन के अंतिम दिन 28 मार्च को यज्ञ समापन, हवन पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment