कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी म.प्र. डॉ चंदन यादव का अनूपपुर जिले में रहा 2 दिवसीय दौरा 

---Advertisement---

कोतमा व अनूपपुर विधानसभा में पंचायत/वार्ड समिति कमेटी गठन प्रक्रिया में हुए शामिल एवं ब्लॉक/मंडलम अध्यक्षों की बैठक लेकर पंचायत/वार्ड कमेटी गठन प्रक्रिया की समीक्षा, जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में हुए शामिल तथा जिला कांग्रेस कार्यालय में की पत्रकार वार्ता

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी डॉ चंदन यादव अनूपपुर जिले के 2 दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अनूपपुर एवं कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाकों में वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष व प्रस्तावित मण्डलम अध्यक्षों के साथ बैठक कर पंचायत/वार्ड कमेटी गठन प्रक्रिया की समीक्षा की और कुछ पंचायतों में स्वयं उपस्थित होकर, बैठक कर पंचायत कमेटी का गठन कराया। सर्वप्रथम दिनांक 9 मार्च को डॉ चंदन यादव के जिला अनूपपुर आगमन पर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, रजन राठौर, नरेंद्र सिंह मुन्ना एवं प्रस्तावित मण्डलम अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें पंचायत/वार्ड कमेटी गठन की समीक्षा के साथ साथ डॉ चंदन यादव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ सहप्रभारी डॉ चंदन यादव कोतमा विधानसभा के लिए रवाना हो गए। कोतमा विधानसभा क्षेत्र के राजनगर ब्लॉक के फुलकोना पंचायत पहुंच पंचायत कमेटी गठन प्रक्रिया में शामिल हुए और स्वयं संपूर्ण बैठक में उपस्थित रहकर पंचायत कमेटी का गठन कराया। इसके बाद कोतमा वार्ड क्रमांक 09 सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश पाण्डेय, जयकुमार छड़ी, राहुल सिंह परिहार एवं प्रस्तावित मण्डलम अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाकर पंचायत/वार्ड कमेटी गठन की समीक्षा की और उपस्थित जनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं दूसरे दिन शुरुआत करते हुए तय कार्यक्रम अनुसार दिनांक 10 मार्च को जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बात कर संगठन सृजन अभियान के तहत मिली जिम्मेदारियों को समीक्षा की और जल्द ही सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात जिला कांग्रेस भवन में दोपहर 1 बजे से पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पत्रकारगणों का संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने सभी को डॉ चंदन यादव से मुखातिब कराया। डॉ चंदन यादव ने समस्त पत्रकारगणों को संबोधित करते हुए बताया कि मेरा अनूपपुर जिले दूसरा दौरा है पहले दौरे में मैं आप लोगों से रूबरू नहीं हो पाया था इस बार आपके समक्ष हूँ। संगठन सृजन अभियान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है, अब हम लोग पंचायत/वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन की ओर आगे बढ़ रहें है। अनूपपुर जिले के 277 पंचायत और 153 वार्डो में कमेटियों का गठन किया जायेगा, जिसमें कुछ पंचायतों/वार्डों में गठन हुआ भी है। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत व वार्ड कमेटी गठन से पंचायत और वार्ड भी मजबूत होगा, इसी संबंध आज जिला कांग्रेस के समन्वय समिति की बैठक भी हुई, जहां उपस्थित सदस्यों से जिला कांग्रेस आगामी व पूर्व में हो चुके कार्यक्रमों के सम्बन्ध में चर्चा हुई। सभी सदस्यों को दिनांक 20 मार्च तक जिले के सभी 277 पंचायत व 153 वार्डो में कमेटी गठन करने का टास्क दिया गया। इस मौके पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, संतोष यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री आशा वर्मा, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, संगठन महासचिव मनोज मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष मार्को, कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र दुबे, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, पंचायतीराज संगठन जिलाध्यक्ष संध्या वर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो. सफीर एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 12, 2026

April 12, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

Leave a Comment