जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर की बाड़ी से 30 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

---Advertisement---

 

जैतहरी, अनूपपुर 2 मार्च 2026

थाना जैतहरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 14 निवासी हुकुमचन्द राठौर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर की बाड़ी में दबिश दी, जहां शौचालय के पास अवैध रूप से शराब रखी पाई गई

 

पुलिस को मौके से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, 20 पाव McDowell’s No.1 रम तथा 44 क्वार्टर Old Monk रम बरामद हुई। कुल 30.926 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹13,520 बताई गई है। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

 

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में अमरलाल यादव, जे.पी.एच. तिर्की, मनोज सिंह एवं मनीष सिंह तोमर शामिल रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 24, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment