सृजन कार्यक्रम’ से किशोर-किशोरियों में आत्मनिर्भरता की नई पहल
अनूपपुर। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदायिक पुलिस योजना के अंतर्गत थाना जैतहरी क्षेत्र के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर के दिशा-निर्देश, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतिउर्रहमान के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल सृजन कार्यक्रम अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम के नेतृत्व में हुआ
सहभागी संस्था हार्ड के सुशील शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण तथा कानूनी साक्षरता के माध्यम से उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। जगन्नाथ मरकाम ने बच्चों को रचनात्मकता का महत्व समझाते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के निर्माता हैं
पुलिस विभाग द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्राप्त ट्रैकसूट बच्चों को वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग से बीसीएम कोमल सिंह मार्को ने पोषण संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में अम्बरीष साहू, प्रभात मिश्रा, पुष्पेंद्र नामदेव, डॉ. दीपक उर्मलिया, प्रदीप गुप्ता, आशीष पाण्डेय, अमरलाल यादव और श्याम शुक्ला उपस्थित रहे। संचालन नेशनल ट्रेनर वालीबाल दिनेश कुमार सिंह ने किया















