बिना मुस्लिम समाज के वक्फ कमेटी के गठन से मुस्लिम समाज में आक्रोश, ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की चेतावनी। 

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार जिले के धरमपुरी में आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंप कर वक्फ बोर्ड द्वारा गठित बियाबानी दरगाह कमेटी को किसी प्रकार के आयोजन की अनुमति न देने की मांग कही अनुमति देने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी हैं, ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 511 से अधिक वर्षों से उक्त दरगाह का इंतजाम और आयोजन धरमपुरी मुस्लिम समाज द्वारा चुनी हुई कमेटी के द्वारा होता आया हैं, लेकिन समाज की बिना सहमति के कुछ लोगों द्वारा बाले-बाले कमेटी बनवा कर समाज के साथ धोखा धडी की गई हैं, जिसको लेकर वक्फ बोर्ड में आपत्ति भी दर्ज करवाई गई हैं और न्यायालय में भी याचिका दायर की जा रही हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन से निवेदन किया हैं कि रमजान का पवित्र माह चल रहा हैं इस दौरान किसी भी प्रकार की अनुमति न दी जाए। बता दे कि इसी दरगाह और वक्फ कमेटी के विवाद में पिछले वर्ष रमजान माह में हिंदू मुस्लिम एकता को भंग करने का प्रयास भी किया गया था।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment