96 मवेशियों को क्रूरता से बांधकर रखने का खुलासा, चार ठिकानों पर पुलिस की दबिश

---Advertisement---

96 मवेशियों को क्रूरता से बांधकर रखने का खुलासा, चार ठिकानों पर पुलिस की दबिश

जैतहरी। ग्राम लपटा चौधरी टोला में मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने और वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाने की तैयारी की सूचना पर थाना जैतहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 96 मवेशियों को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक महिन्द्रा पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर के बल की चार टीमें गठित की गईं। टीमों ने ग्राम लपटा में अलग-अलग बाड़ों की जांच की।

पहली टीम ने संजय चौधरी के बाड़े से 12 भैंस और 2 भैंसा, कुल 14 मवेशी बरामद किए। मौके पर महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला। पुलिस के अनुसार मवेशियों को वाहन में लोड करने की तैयारी की जा रही थी। मौके से अतुल कुमार निवासी लपटा को पकड़ा गया।

दूसरी टीम ने मोहित चौधरी के बाड़े से 9 भैंसा और 18 भैंस, कुल 27 मवेशी बरामद किए। यहां मिले तीर्थशयन सिंह निवासी पड़ौर ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को लोड करने के लिए वाहन का इंतजार किया जा रहा था।

तीसरी टीम ने दादूराम चौधरी के बाड़े से 14 भैंसा और 6 भैंस, कुल 20 मवेशी बरामद किए। मौके पर मिले संजय गुप्ता निवासी पड़ौर से पूछताछ की गई।

चौथी टीम ने उदल चौधरी के बाड़े से 20 भैंस और 15 भैंसा, कुल 35 मवेशी बरामद किए। यहां मिले काशीराम निवासी लपटा ने भी मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार किए जाने की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक चारों स्थानों पर मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी और उन्हें रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों में बांधकर रखा गया था। बरामद सभी 96 मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जब्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चार पृथक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में प्रवीण कुमार साहू, जे.पी.एच. तिर्की, मणिराज सिंह, सुरेश कुमार अहिरवार, जयसिंह, श्रीश्याम शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश कुमार कोरी, सतीष द्विवेदी, जगत सिंह, दिनेश पाटिल, राहुल कंसाना, नरेन्द्र जाट, मनीष सिंह तोमर, राजेश पाल और सोनू मेहरा सहित पुलिस बल की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment