8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के विविध कार्यक्रम शहडोल ज़िले में आयोजित किये गए।  कलेक्ट्रेट परिषर से महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया ।

---Advertisement---

स्कूटी रैली को जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं जिला योजना समिति की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

 

शहडोल जिले के गांवो में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मनीशा सिंह ,श्रीमती अमिता चपरा , श्रीमती विभा मिश्रा, निभा गुप्ता, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी वाजपेयी, संगीता निगम,प्रमिला चौधरी व अमृता गर्ग जी मंचासीन रहे।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन के साथ किया गया।

 

संस्कृति अग्रवाल के द्वारा समाज मे महिलाओं के योगदान के विषय मे अपने विचार रखे गए।

 

महिला दिवस के उपलक्ष्य में 100 महिलाओ का निःषुल्क लाइसेंस के लिए महिला एवं बाल विभाग द्वारा पंजीयन किया गया जिसमे उपस्थित महिलाओ को यातायात के नियमो व सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गयी।

 

महिलाओ के लिए माहवारी सुरक्षा व पोषण स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की डॉ आमरीन खान के द्वारा वैज्ञानिक कारणो व समाधानों की जानकारी दी गयी।

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के बेटियो व महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिक उद्देश्यों में रखकर विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गयी।

जिसमे घटते लिंगानुपात को सुधारने के लिए व, समाज मे बेटियो को बोझ न माने बल्कि लष्मी के रूप में देखा जाए इसके लिए लाडली लक्ष्मी योजना , सुरक्षा के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का क्रियान्वयन हो रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम देखे जा रहे है।

भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना , लखपति दीदी योजना , कठिन परिस्थितियों में महिलाओं के लिए सहारा बनते वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में ख्यति व उपलब्धि करने वाली महिलाओं को मंच से प्रशस्ति पत्र, व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment