8 मार्च 2026 को महिला दिवस के विशेष अवसर पर जुलाई 2024 से बंद पड़ी MPEB गैस सोसायटी का संचालन पुनः प्रारंभ।

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर( राजकुमार सिंह)

 

वर्ष 2026 में अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई के विद्युत गृह में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है कि

विद्युत गृह के आवासीय परिसर स्थित MPEB गैस सोसायटी, जिसका संचालन जुलाई 2024 से बंद था, को नवीन संचालन समिति के पदाधिकारियों के लगभग 18 माह से भी अधिक के अनवरत प्रयासों के फलस्वरूप आखिरकार सफलता प्राप्त करते हुए, आज सुबह 11:00 अमरकंटक ताप विद्युत गृह के प्रमुख कार्यपालक निदेशक श्री तनवीर अहमद के द्वारा शुभारम्भ कर, प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर विद्युत गृह में पदस्थ अन्य वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षण अभियंता श्री हरिराम नरवरिया, श्री जितेंद्र सिंह, श्री रुद्र शरण मिश्र वरिष्ठ रासायनज्ञ, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश डेहरिया सहित समिति के समस्त पदाधिकारी सदस्य, विद्युत गृह के कर्मचारीगण, चचाई के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। साथ ही अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ,पूर्व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा की एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष राज कमल गुप्ता की उपस्थिति भी रही, जिससे महिला दिवस के अवसर पर इस शुभारम्भ को नारी शक्ति के आशीर्वाद के रूप में भी देखा जा रहा हैं ।

 

मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित चचाई के अध्यक्ष पीएल शर्मा, उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार हुमनेकर, श्रीमती सीता सिंह एवं कार्य समिति के सक्रिय सदस्य श्री दिनेश पटेल, श्री प्रशांत शर्मा, श्री सत्येंद्र पाटकर, श्री जयप्रकाश मरावी द्वारा इस समिति को पुनः संचालन योग्य बनाने में विशेष योगदान प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

गैस सोसायटी के पुनः संचालन के फलस्वरूप अब चचाई व अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ता के लिए एलपीजी गैस का वितरण दो से तीन दिनों में प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment