79 दिनों से जिले में डेरा जमाए तीन हाथी, जंगल से लगे गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

---Advertisement---

रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल, कोयलांचल समाचार

अनूपपुर। जिले में पिछले 79 दिनों से तीन जंगली हाथियों का समूह लगातार डेरा जमाए हुए है, जिससे जैतहरी क्षेत्र के जंगल से लगे कई गांवों के ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। हाथियों का यह दल अनूपपुर और जैतहरी तहसील के धनगवां बीट के जंगल में दिनभर विश्राम करता है और रात होते ही खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

 

बीते चार दिनों में हाथियों ने ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के सरईहा टोला, बेल्हाटोला तथा ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव के भलुवान टोला, गोढ़ा टोला और पडमनिया टोला में जमकर फसलें नुकसान की हैं। गोढ़ाटोला निवासी नत्थू राठौर के खेत में लगी गेहूं की फसल को हाथियों ने लगातार कई रातों तक नुकसान पहुंचाया। वहीं कमलेश राठौर, सुशील राठौर और संतोष कोल के खेतों में लगी फसलें भी हाथियों का शिकार बनीं।

 

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण रातभर जागकर आग जलाकर और छतों पर पहरा देकर रात बिताने को मजबूर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment