5 अगस्त को जिला पंचायत सभागार में अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणो के संबंध में आयोजित होगा विशेष शिविर

---Advertisement---

शिविर में आवेदक भी रख सकेंगे अपना पक्ष

अनूपपुर,3 अगस्त 2026/ जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण के संबंध में 5 अगस्त 2026 को अपराह्न 12:00 से जिला पंचायत सभागार अनूपपुर में विशेष शिविर आयोजित किया गया है उक्ताशय की जानकारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने देते हुए बताया है कि लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के आवेदक भी आयोजित शिविर में उपस्थित रहकर अपना पक्ष रख सकते है उन्होंने सभी विभागों जिनमे अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित हैं के जिला प्रमुखों को अपने स्थापना लिपिक के साथ शिविर में अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण से संबंधित जानकारी लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment