5-6 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, अवैध बका के साथ पुलिस ने दबोचा करनपठार थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार बरकरे के निर्देशन में सरई चौकी पुलिस की कार्रवाई

---Advertisement---

 

राजेन्द्रग्राम/अनूपपुर। करनपठार थाना क्षेत्र के सरई चौकी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से एक अवैध लोहे का बका भी बरामद किया गया, जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल सिंह (25 वर्ष) पिता सुरेन्द्र सिंह, निवासी खरमौध चौकी सरई थाना करनपठार के खिलाफ न्यायालय से दो स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। आरोपी पिछले 5-6 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।

 

थाना प्रभारी करनपठार निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के निर्देशन में सरई चौकी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध लोहे का बका बरामद हुआ, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/26 धारा 25-बी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जेएमएफसी राजेन्द्रग्राम के समक्ष पेश किया।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे, फूल सिंह श्याम, नीरज गुप्ता, साहब सौर, रामकमल तिवारी और विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहनीय माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment