कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
अनूपपुर 29 जून 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह 30 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से नवीन तालाब निर्माण स्थल ग्राम- औढेरा, जनपद पंचायत जैतहरी मे मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल जी के
मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी में देते हुए बताया है कि समापन कार्यक्रम के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायगा। आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
































