24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद, बिजुरी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद, बिजुरी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

अनूपपुर/बिजुरी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालिका की सकुशल वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को बालिका के पिता अपने परिजनों के साथ बिजुरी थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की सुबह परिवार खेत में काम करने गया था, जबकि उनकी नाबालिग बेटी घर पर दादी के साथ थी। शाम को लौटने पर बालिका घर से लापता मिली। परिजनों ने मोहल्ले सहित सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बालिका का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका जैतहरी क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 जुलाई को, प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर, बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी विकास सिंह ने किया। कार्रवाई में कमलेश तिवारी, प्रदीप अग्निहोत्री, आनंद बैस और लक्ष्मण डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिजुरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

Leave a Comment