24 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

---Advertisement---

24 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

हसदेव गंगा तट से सिद्धबाबा मंदिर तक पहुंचेगी यात्रा, शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

मनेन्द्रगढ़। सावन माह के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनेन्द्रगढ़ में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धबाबा बोल बम कावड़िया संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कांवड़ यात्रा का आयोजन 24 अगस्त 2026 दिन सोमवार को किया जाएगा। सुबह 6 बजे हसदेव गंगा तट पर शिवभक्त एकत्रित होंगे जहां से कांवड़ यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

इन मार्गों से गुजरेगी यात्रा

कांवड़ यात्रा हसदेव गंगा तट से प्रारंभ होकर पीडब्ल्यूडी चौक, भगत सिंह तिराहा, राम मंदिर, पुराना नगर पालिका, साईं मंदिर और खेड़िया टॉकीज होते हुए सिद्धबाबा मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए आगे बढ़ेंगे

आयोजकों ने इस धार्मिक आयोजन का संकल्प ‘एक दिन, एक स्थान, एक ही लक्ष्य – हर हर महादेव’ रखा है। संघ की ओर से जिलेभर के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को भव्य और सफल बनाने की अपील की गई है

आयोजकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का पर्व है। श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ेगी। यात्रा को लेकर तैयारियां भी अंतिम चरण पर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment