सीएमपीडीआई में संविधान दिवस मनाया गया

---Advertisement---

सीएमपीडीआई में संविधान दिवस मनाया गया

रांची, 26 नवम्बर। सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को ‘संविधान दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के अमूल्य योगदान के स्मरण में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/प्लानिंग एंड डिजाइन) श्री अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/इंजीनियरिंग सर्विसेज) श्री राजीव कुमार सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् श्री चौधरी शिवराज सिंह ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दोहराया। इस माध्यम से सभी ने संविधान में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

भालूमाड़ा -मंगल भवन

November 29, 2026

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Leave a Comment