2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव

---Advertisement---

सेवा समिति ने की भव्य तैयारियां

मनेन्द्रगढ़। झगराखाण्ड रोड स्थित श्री दक्षिणमुखी 1008 हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल दिन गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में हनुमान सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिये विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हनुमान जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जायेगी। समिति के सदस्य नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि 1 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा जो 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे पूर्ण होगा। हनुमान जन्मोत्सव के दिन 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों साईं बाबा मंदिर, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, राम मंदिर, जैन मंदिर और फव्वारा चौक से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद हवन-पूजन का आयोजन किया जायेगा और दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ होगा।

समिति द्वारा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है ताकि आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया जा सके।

बैठक में नरेंद्र अरोड़ा, रामनारायण अग्रवाल, विनोद सोनी, पिंटू गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव, रामदास सोनी, शिव तिवारी, सुशील ताम्रकार, नवल सोनी, पप्पू ताम्रकार, पुरुषोत्तम गुप्ता, सिद्धार्थ, पंकज गोयल, शिवम, विकास अग्रवाल, जुगल सोनी, राजेंद्र पांडे, अनिरुद्ध, कान्हा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, कन्हैया गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment