11 पेटी शराब जब्ती पर गहराया सस्पेंस: बाइक से ढुलाई असंभव, ‘चारपहिया’ कनेक्शन की चर्चा तेज

---Advertisement---

 

 

जमुना-कोतमा। फुनगा चौकी पुलिस द्वारा मौहार जंगल, ग्राम पाली सिटका टोला से 11 पेटी अंग्रेजी शराब करीब 96.480 लीटर और एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल जब्त किए जाने के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने की बात कही गई, लेकिन पूरे घटनाक्रम पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

 

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि एक मोटरसाइकिल से 11 पेटी शराब का परिवहन कैसे संभव है आम तौर पर एक बाइक पर दो से तीन पेटी से अधिक ले जाना मुश्किल माना जाता है क्षेत्र में चर्चा है कि शराब कथित रूप से किसी चारपहिया वाहन—बताया जा रहा है कि i10 कार—से लाई गई थी हालांकि पुलिस द्वारा किसी कार की जब्ती या उससे संबंधित आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है

 

घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो कथित आरोपियों की स्पष्ट गिरफ्तारी दर्शाई गई है और न ही संभावित चारपहिया वाहन का खुलासा हुआ है जब्ती के अगले दिन जमुना कॉलोनी में पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश में दबिश की बात सामने आई, जिससे मामला और तूल पकड़ गया किन आधारों पर दबिश दी गई और किन लोगों की तलाश की जा रही थी, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है

 

फुनगा चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी सूर्यभान से जब जब्ती के गवाहों के नाम पूछे गए तो उन्होंने बताया कि ग्राम पायरी के दो गवाह हैं जब उनसे नाम पूछे गए तो उन्होंने कहा कि रजिस्टर देखकर बताएंगे, लेकिन इसके बाद संपर्क के प्रयासों के बावजूद फोन नहीं उठाया गया, जिससे शंकाएं और गहरी हो गईं

 

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार नारायण प्रसाद गोड गणेश चौक, जमुना और रवि भारती जमुना कोऑपरेटिव, शिव मंदिर के पास के नाम कथित रूप से शराब तस्करी और वाहन स्वामित्व के संदर्भ में सामने आए हैं हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से औपचारिक पुष्टि अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है

 

चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा

 

फिलहाल पूरे प्रकरण ने पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता और वास्तविक परिवहन माध्यम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं क्षेत्रीय नागरिकों की मांग है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि भ्रम और अटकलों पर विराम लग सके

 

इनका कहना है

मैंने इस संबंध में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते से बात की थी उन्होंने बताया कि 11 पेटी शराब बाइक से लाना संभव नहीं है जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तस्कर शराब और वाहन छोड़कर फरार हो चुके थे वहां से 11 पेटी शराब और एक बाइक ही बरामद हुई

— विपुल शुक्ला, थाना प्रभारी भालूमाड़ा

 

इनका कहना है

मैं पूरे मामले की तत्काल जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करवाता हूं

जगन्नाथ मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment