11 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क बाल हृदय जांच शिविर

---Advertisement---

 

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को विशेषज्ञों से जांच, पात्र बच्चों का होगा मुफ्त उपचार

अनूपपुर। जिले के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए 11 जुलाई को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में विशेष नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), एससीईएल “धड़कन-2”, सत्य साईं हृदय चिकित्सालय रायपुर एवं लायंस क्लब अनूपपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह शिविर 0 से 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा, जो अब तक समुचित जांच और उपचार से वंचित हैं।

 

कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अल्का तिवारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर 11 जुलाई (शनिवार) को जिला चिकित्सालय की नई बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक-9 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। शिविर में विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सक बच्चों की जांच करेंगे तथा चयनित एवं पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं एससीईएल “धड़कन” योजना के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क उपचार, आवश्यक जांच एवं चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में आने वाले बच्चों के अभिभावकों से जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे एवं माता-पिता का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड की प्रति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, 11 जुलाई को जिला चिकित्सालय से जारी ओपीडी पर्ची तथा पूर्व में कराई गई जांच एवं उपचार संबंधी समस्त दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

 

आरबीएसके के जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप प्रबंधक डॉ. एस.एन. पिटानिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जनप्रतिनिधियों, खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सचिवों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से इस शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को नया जीवन मिल सकता है, इसलिए जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment