10 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा देकर 72 लाख की ठगी, चिरमिरी पुलिस ने बिलासपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

क्रिप्टो करेंसी और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लोगों को बनाया शिकार, आरोपी के पास से कार और मोबाइल जब्त

एमसीबी/चिरमिरी। निवेश पर हर माह 10 प्रतिशत लाभ और कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी, ऑनलाइन ट्रेडिंग और अन्य कारोबार में निवेश कराने के नाम पर तीन लोगों से करीब 72 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की थी।

पुलिस के अनुसार चिरमिरी निवासी अनवर मोहम्मद ने 23 अप्रैल 2026 को थाना चिरमिरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बिलासपुर निवासी विकास घोघाल (27 वर्ष) ने उसे निवेश के नाम पर आकर्षक रिटर्न का भरोसा दिलाया। आरोपी ने हर माह 10 प्रतिशत लाभ और 10 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। आरोपी की बातों पर विश्वास कर प्रार्थी ने अलग-अलग समय में बैंक खातों के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये निवेश किये। शुरुआत में आरोपी ने कुछ लाभ राशि वापस कर भरोसा कायम कर लिया लेकिन बाद में 5 लाख रुपये नगद लेने के बाद संपर्क बंद कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरीके से अपना शिकार बनाया। चिरमिरी निवासी तापस बनर्जी से 28 लाख रुपये और जॉय बंधोपाध्याय से 30 लाख रुपये निवेश के नाम पर लिये गये थे। इस तरह कुल 72 लाख रुपयों की ठगी सामने आई।

मामले में थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 175/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बिलासपुर में दबिश दी।

पुलिस टीम ने 17 जून को बिलासपुर से आरोपी विकास घोघाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2019 में “सुखरानी ट्रेंड ट्रेवल्स” और वर्ष 2024 में “सुखरानी लॉजिस्टिक्स” नाम से कंपनी संचालित कर लोगों से बड़ी रकम जुटाई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 2 करोड़ रुपयों तक की राशि अलग-अलग लोगों से एकत्र की थी जिसका उपयोग वाहन खरीदने और निजी कार्यों में किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार और दो मोबाइल फोन जब्त किया हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, एसआई रुस्तम नर्सिंग खान, पीएसआई जिजासा यादव, अर्चना ठाकुर, आरक्षक चन्द्रसेन राजपूत और सैनिक प्रमोद साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment