युवा कांग्रेस चुनाव: 30 अगस्त से शुरू होगी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया
29 सितंबर तक चलेगा अभियान
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस एमसीबी जिला अध्यक्ष हफीज मेमन ने जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इच्छुक सदस्यों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्य पूर्ण करने की अपील की है
जारी सूचना के अनुसार युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से प्रारंभ होकर 29 सितंबर की शाम 5 बजे तक चलेगी। इस अवधि में युवा कांग्रेस से जुड़ने के इच्छुक युवाओं तथा वर्तमान सदस्यों को संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही पूरी करनी होगी।
जिला अध्यक्ष हफीज मेमन ने युवा कांग्रेस के सभी साथियों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से संगठन में अपनी भूमिका निभाने और नेतृत्व के अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में अधिक से अधिक योग्य और इच्छुक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सदस्यता और चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अंतिम तिथि का इंतजार किये बिना समय पर पूरी करें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियागत परेशानी का सामना ना करना पड़े
युवा कांग्रेस जिला संगठन ने इस अवसर पर जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया है। संगठन का उद्देश्य युवा शक्ति की भागीदारी बढ़ाते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना है।
जिला अध्यक्ष ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में युवाओं को संगठन की विचारधारा, गतिविधियों और चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दें तथा इच्छुक युवाओं को सदस्यता प्रक्रिया से जोड़ने के लिये सक्रिय भूमिका निभाएं
उन्होंने सभी युवा कांग्रेस साथियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्य पूर्ण करें और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने में सहयोग करें। सूचना के माध्यम से संगठन ने चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम युवा सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया है।




































