वेकोलि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को भावभीनी आदरांजलि

---Advertisement---

वेकोलि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को भावभीनी आदरांजलि

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी आदरांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वेकोलि मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री संदीप परांजपे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) डॉ. अंजनी कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, संचालन समिति के सदस्य गण, विभागाध्यक्षों एवं कर्मियों ने भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए सीएमडी डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और जनभागीदारी के मूल्यों का संदेश देता है। गांधी जी के लिए स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार थी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों की जयंती हमें अपने कार्यस्थल, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा देती है।

महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के अंतर्गत गत पखवाड़े के दौरान वेकोलि मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए गए। अभियान के दौरान स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम, ‘स्वच्छ पाठशाला – युवा फॉर स्वच्छता’, ‘कबाड़ से जुगाड़’, ‘कबाड़ से कला’, वेस्ट-टू-आर्ट एवं रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा अपशिष्ट के रचनात्मक उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। ई-वेस्ट संग्रहण, पृथक्करण एवं जिम्मेदार निपटान पर भी विशेष जोर रहा। वेकोलि मुख्यालय एवं चंद्रपुर क्षेत्र में इस अभियान के तहत ई-वेस्ट कियोस्क स्थापित किया गया।

स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता, स्वच्छ बाजार, सामुदायिक स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय सहभागिता बढ़ाई गई। सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों में चंद्रपुर, बल्लारपुर, वणी, वणी नॉर्थ, उमरेर, पेंच एवं पाथाखेड़ा क्षेत्रों में 690 से अधिक सफाई मित्रों, संविदा कर्मियों एवं सहायकों को स्वास्थ्य जांच एवं कल्याण संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।

पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण तथा क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स का स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान, एसटीपी भ्रमण, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण एवं जल संरक्षण संबंधी जागरूकता गतिविधियों से स्वच्छता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया।

वेकोलि मुख्यालय में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को स्वच्छता एम्पावर्ड कमेटी ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं निपटान, अभिलेख प्रबंधन, स्थान का समुचित उपयोग, कार्यस्थल की सुव्यवस्था एवं अनुशासन जैसे मानकों का आकलन किया गया। उत्कृष्ट विभागों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘क्लीनलिनेस एक्सीलेंस अवार्ड – वेकोलि मुख्यालय’ की पहल की गई है।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के निमित्त आयोजित इन पहलों के माध्यम से वेकोलि ने स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यालय के साथ-साथ वेकोलि के सभी क्षेत्रों में भी दोनों महान विभूतियों की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment