तेलंगाना से बरामद हुई 17 वर्षीय नाबालिग, भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता

तेलंगाना से बरामद हुई 17 वर्षीय नाबालिग, भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 17 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताए लापता हो जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 225/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

टीआई अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी एवं साइबर सहायता से पतासाजी करते हुए तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले के थाना सादनगर अंतर्गत चटानपल्ली क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने मौके से आरोपी श्यामनारायण केवट पिता गोरेलाल केवट उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजौड़ी जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक अमित यादव, महिला आरक्षक कविता विकल तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment