स्वच्छता का संदेश लेकर निकली परिषद की वाहन रैली, हर गली-मोहल्ले में जागरूकता का संकल्प

---Advertisement---

 

राजनगर। नगर परिषद राजनगर द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। “अपना नगर स्वच्छ रहे” के संदेश के साथ निकली यह रैली नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः कार्यालय परिसर में समाप्त हुई।

 

रैली का मार्ग नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर रामनगर थाना, चर्च, जोड़ा तालाब, भगत सिंह चौक, बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर एवं सवेरिया बंगला सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान रैली में शामिल वाहन एवं सहभागी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते नजर आए। जगह-जगह लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरा इधर-उधर न फेंकने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अभियान में नगर परिषद बनगवा-राजनगर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) राम लखन पानीका, राजेश मिश्रा, जावेद मंसूरी, स्वच्छता प्रभारी योगेंद्र गुप्ता, स्वच्छता सुपरवाइजर अजय श्रीवास्तव, सज्जन सिंह, बंटी, रवि सहित नगर परिषद के सफाई मित्र, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।

 

रैली के माध्यम से परिषद ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, और सभी के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment