स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि में जारी है व्यापक गतिविधियाँ

---Advertisement---

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि में जारी है व्यापक गतिविधियाँ

1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर सफाई मित्रों का होगा सम्मान

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत अपने सभी 10 क्षेत्रों एवं मुख्यालय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की राष्ट्रीय थीम के साथ मनाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं मुख्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 10,000 से अधिक कर्मचारियों ने सहभागिता की। विद्यालयों, गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, भाषण एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। ‘स्वच्छ पाठशाला : युवा फॉर स्वच्छता’ के तहत लगभग 650 विद्यार्थियों तथा ‘कबाड़ से जुगाड़’ एवं ‘कबाड़ से कला’ गतिविधियों के माध्यम से लगभग 500 प्रतिभागियों को जोड़ा गया है।

विभिन्न क्षेत्रों में कबड्डी प्रतियोगिताओं, रंगोली प्रतियोगिताओं एवं स्वच्छ बाजार जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है। चंद्रपुर क्षेत्र में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ कार्यक्रम एवं ई-वेस्ट संग्रहण अभियान, पाठकहेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान, माजरी एवं नागपुर में ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनियां, बल्लारपुर में विद्यार्थियों के लिए वेस्ट-टू-आर्ट रंगोली प्रतियोगिता तथा वणी क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं।

स्पेशल कैंपेन-6 के तहत ई-वेस्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ई-वेस्ट के संग्रहण, पृथक्करण एवं जिम्मेदार निपटान के साथ-साथ स्क्रैप निस्तारण, कार्यस्थल स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान के कुशल उपयोग एवं डिजिटलाइजेशन से संबंधित गतिविधियाँ भी की जा रही हैं। चंद्रपुर क्षेत्र में अभियान के अंतर्गत पहला ई-वेस्ट कियोस्क स्थापित किया गया है।

स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को भी अभियान में विशेष प्राथमिकता दी गई है। ‘सफाईमित्र सुरक्षा शिविर’ के तहत अब तक 690 से अधिक सफाईमित्रों, संविदा कर्मियों एवं सहायकों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा किट, जूते एवं टी-शर्ट का वितरण भी किया जा रहा है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पाठकहेड़ा क्षेत्र में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। वहीं, स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) के सौंदर्यीकरण के तहत वेकोलि के 10 CTUs में सफाई, पौधरोपण एवं दीवार चित्रण का कार्य प्रगति पर है। अभियान के अंतिम चरण में विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों, अस्पतालों, बाजारों एवं सामुदायिक स्थलों सहित 20 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन से पूर्व 1 अक्टूबर 2026 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत वेकोलि के सभी क्षेत्रों में कर्मचारी एवं स्थानीय समुदाय प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।

अभियान का समापन 2 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर होगा। इस अवसर पर स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्वच्छता में योगदान के लिए सफाईमित्रों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, ‘जनभागीदारी फॉर स्वच्छता’ के तहत क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 एवं स्रोत पर कचरा पृथक्करण के प्रति ग्रामीण समुदायों को जागरूक किया जाएगा।

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के माध्यम से वेकोलि स्वच्छता को जनभागीदारी आधारित सतत अभियान के रूप में आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ कार्यस्थल, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment