सुशासन तिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---

सुशासन तिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बाड़ी में उगाए जा रहे 36 गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोयलांचल समाचार | रिपोर्टर : कृष्ण वस्त्रकार

एमसीबी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खड़गवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुशासन तिहार के दौरान क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने ग्राम मंगोरा (अकला मोहपारा) में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी से 36 नग छोटे-बड़े गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मंगोरा निवासी सर्वजीत पिता बीर सिंह अपने घर के पास स्थित बाड़ी में गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही थाना खड़गवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बाड़ी में लगाए गए 36 गांजे के पौधे बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही पौधों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सुरेश गोंड, विश्वनाथ सिंह, आरक्षक शाहिद परवेज, विनय तिवारी, महिला नव आरक्षक पुष्पा सिंह, सैनिक विनय श्याम सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment