सुशासन तिहार में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को मिली सफलता बाड़ी से बरामद हुए गांजे के पौधे

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। जिले में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के बीच थाना खड़गवां पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती करने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी से 36 नग छोटे-बड़े गांजे के पौधे जब्त किये हैं जिनकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सुशासन तिहार के मद्देनजर थाना खड़गवां पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंगोरा (अकला मोहपारा) निवासी सर्वजीत पिता बीर सिंह अपने घर के पास स्थित बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्यवाही की। तलाशी के दौरान बाड़ी में अवैध रूप से लगाये गये 36 नग गांजे के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर पौधों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सुरेश गोंड, विश्वनाथ सिंह, आरक्षक शाहिद परवेज, विनय तिवारी, महिला नव आरक्षक पुष्पा सिंह, सैनिक विनय श्याम एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment