सुरक्षा केवल प्रक्रिया नहीं, कार्य संस्कृति का आधार : हरीश दुहन

---Advertisement---

सुरक्षा केवल प्रक्रिया नहीं, कार्य संस्कृति का आधार : हरीश दुहन

एसईसीएल मुख्यालय में ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस–2026’ पर गरिमामय आयोजन, मानसिक सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

बिलासपुर। मुख्यालय प्रांगण में सोमवार को “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस–2026” के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “आइए एक स्वस्थ मनो सामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” रही, जिसके माध्यम से कार्यस्थल पर शारीरिक सुरक्षा के साथ मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक कार्य संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने सुरक्षा ध्वज फहराकर की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी संचालन) , निदेशक (मानव संसाधन) , निदेशक (वित्त) , मुख्य सतर्कता अधिकारी , निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) , विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मुख्यालय परिसर स्थित श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रमिकों के योगदान को नमन किया। इसके बाद आयोजित मुख्य समारोह में सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण को लेकर विचार रखे गए।

अपने संबोधन में ने कहा कि सुरक्षा केवल माइन और मशीन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मेनपावर की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण निर्मित करना समय की आवश्यकता है, क्योंकि उसका सीधा प्रभाव उत्पादन, कार्यक्षमता और संगठनात्मक उत्कृष्टता पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक कर्मचारी को कार्यस्थल पर न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी सुरक्षित और समर्थ महसूस होना चाहिए। उन्होंने दैनिक जीवन में नियमित शारीरिक व्यायाम को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य बेहतर रहते हैं।

ने कहा कि स्वस्थ मनो-सामाजिक कार्य वातावरण ही सतत उत्पादन और संगठनात्मक उत्कृष्टता की आधारशिला है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ भी दिलाई और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के सतत पालन का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के संदेश का वाचन महाप्रबंधक (सुरक्षा/बचाव) ने किया। संदेश में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार, जागरूकता और प्रभावी अमल की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में श्रम संघ प्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों ने भी सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सुरक्षित, स्वस्थ और सकारात्मक कार्यस्थल ही किसी भी औद्योगिक संस्थान की वास्तविक शक्ति है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment