श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के हाथों फीता कटवाकर सावित्री ठाकुर जी ने रेलवे ओवरब्रिज का ट्रैफिक किया प्रारंभ

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार— अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमसम्मान का अद्वितीय संदेश देते हुए धार–महू लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने आज धार को गुणावाद से जोड़ने वाले कनेक्टिंग रेलवे ओवरब्रिज (ब्रिज क्रमांक 217) की पूर्ण हो चुकी एक शाखा पर ट्रैफिक का शुभारंभ कर इसे आमजन की सेवा में समर्पित किया।

 

इस विशेष अवसर पर मंत्री महोदया ने कार्यक्रम को श्रमिकों को समर्पित करते हुए निर्माण कार्य में लगे आदिवासी श्रमिक भाई-बहनों के हाथों फीता कटवाकर ट्रैफिक प्रारंभ करवाया। श्रमिक दिवस के दिन लिया गया यह निर्णय श्रम के सम्मान, भागीदारी और समर्पण को दर्शाने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बना।

 

अपने संबोधन में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं और उनके परिश्रम से ही विकास के बड़े कार्य संभव हो पाते हैं।

 

यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हो रहे तीव्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ही ऐसे जनहितकारी प्रकल्प समय पर पूर्ण हो रहे हैं और जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

 

 

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि धार क्षेत्र में शीघ्र रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबंधित रेलवे अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं टिकाऊ सुविधा मिल सके।

 

इस अवसर पर धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा जी, क्षेत्रीय ग्रामीणजन, बड़ी संख्या में श्रमिक साथी एवं रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment