श्रीराम मंदिर में 19 अगस्त से श्री शिव महापुराण कथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

---Advertisement---

श्रीराम मंदिर में 19 अगस्त से श्री शिव महापुराण कथा

अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

मनेन्द्रगढ़। श्रीराम मंदिर मनेन्द्रगढ़ में 19 से 27 अगस्त 2026 तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन श्री रामभक्त हनुमान जी महाराज श्री राम मंदिर ट्रस्ट और समस्त मनेन्द्रगढ़वासी भक्तगण के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कथा व्यास में श्री गर्भदास जी महाराज (सीतारामदास) कथा का वाचन करेंगे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से7 बजे तक इच्छानुसार कथा का आयोजन होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सचिव रघुनाथ पोद्दार ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

Leave a Comment