सेवा संकल्प अभियान के तहत भालूमाड़ा में नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक से दिया विकसित भारत का संदेश

---Advertisement---

सेवा संकल्प अभियान के तहत भालूमाड़ा में नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक से दिया विकसित भारत का संदेश

एटीएम चौक पर जनहितकारी योजनाओं और विजन-2047 को लेकर कलाकारों ने दी प्रभावी प्रस्तुति, सैकड़ों नागरिक रहे मौजूद

भालूमाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत एटीएम चौक भालूमाड़ा में जनपद शिक्षा केंद्र अनूपपुर के आयोजन एवं पसान नगर पालिका के सहयोग से नुक्कड़ सभा और नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने उपस्थित होकर कलाकारों की प्रस्तुतियां देखीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू गुप्ता ने की। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने विजन-2047 की परिकल्पना पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में आम नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। जनपद शिक्षा केंद्र अनूपपुर के समन्वयक राजमणि पांडे ने विकसित भारत एवं विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प और उसकी दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जमुना संकुल प्राचार्य अवध राज सिंह सोलंकी, जेईएम प्राचार्य गुलाब सिंह, जन शिक्षक ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा सहित जनपद शिक्षा केंद्र के कर्मचारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संस्था प्रधान एवं प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भालूमाड़ा क्षेत्र के कई पार्षदों ने भी सहभागिता की, जिनमें इंद्रलाल केवट, शकुन पनिका एवं अब्दुल कलाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में पसान नगर पालिका का सहयोग सराहनीय रहा। जनपद शिक्षा केंद्र से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया, जिससे उपस्थित नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह, शासकीय पीएम श्री विद्यालय भालूमाड़ा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति के बीच कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment