सेवा, समर्पण और सम्मान का संगम बना पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। लायंस क्लब प्राइड मनेन्द्रगढ़ द्वारा आयोजित पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह भावनाओं, सम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता का यादगार अवसर बन गया। क्लब की वर्तमान अध्यक्ष लायन पूनम सिंह ने पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए उनके समाजसेवा के सफर और क्लब को नई दिशा देने में निभाई गई भूमिका को याद किया।

समारोह में लायन सोनिया कालरा, लायन संगीता शर्मा, लायन सोमा आचार्य, लायन रजनी अग्रवाल, लायन मंजुलिका करण, लायन सिम्मी जैन और लायन वर्षा गोयल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और सामाजिक कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि इन महिलाओं ने केवल संगठन का नेतृत्व ही नहीं किया बल्कि जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब लायन इंदिरा सेंगर और लायन अमिता नियोगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वर्षों से समाजसेवा में उनके समर्पण और क्लब के प्रति निष्ठा को सभी ने प्रेरणास्रोत बताया। उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर लायन गुरमीत अरोरा, सुनीता अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, संगीता सिंह, सुधा सोनी, ममता राणा, प्रियंका अग्रवाल, रूपा पोद्दार सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और पारिवारिक माहौल ने सभी को भावुक कर दिया। अंत में अध्यक्ष लायन पूनम सिंह ने कहा कि पूर्व अध्यक्षों का अनुभव और मार्गदर्शन ही क्लब की सबसे बड़ी ताकत है तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर क्लब आगे भी समाजसेवा के नये आयाम स्थापित करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment