SECL जमुना-कोतमा में श्रमिक आवासों की बदहाली पर BMS का अल्टीमेटम, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

---Advertisement---

SECL जमुना-कोतमा में श्रमिक आवासों की बदहाली पर BMS का अल्टीमेटम, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

आवासों की मरम्मत, सीपेज, टूटी छतों, दरवाजों, खिड़कियों, पाइपलाइन और सफाई की समस्याओं को लेकर प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप; अध्यक्ष विजय सिंह ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मांगा समाधान

जमुना-कोतमा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के जमुना-कोतमा क्षेत्र में श्रमिक आवासों की मरम्मत, नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई, सीपेज, टूटे दरवाजे-खिड़कियों और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर कोयला खदान श्रमिक संगठन (BMS) ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जमुना-कोतमा क्षेत्र अध्यक्ष विजय सिंह ने क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया तो 2 नवंबर 2026 से महाप्रबंधक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी

संगठन ने अपने पत्र में कहा है कि महामंत्री द्वारा दिए गए हड़ताल नोटिस पर 12 अक्टूबर 2026 को चर्चा हुई थी। इस दौरान जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, उन्हें लागू नहीं किए जाने से औद्योगिक संबंध प्रभावित हो रहे हैं। संगठन का आरोप है कि जमुना-कोतमा क्षेत्र में सिविल कार्यों के प्रति प्रबंधन की उदासीनता के कारण श्रमिक परेशान हैं। आवासों की रिपेयरिंग, दरवाजे, खिड़कियां, छत की लीकेज, सफाई, दवाई तथा चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित कार्य भी बाधित हैं

सहमति के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप

विजय सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोतमा कॉलरी गेस्ट हाउस में कल्याण समिति की बैठक के दौरान श्रमिक आवासों की समस्याएं आवास क्रमांक सहित बिंदुवार रखी गई थीं इसके बावजूद अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन का कहना है कि कई आवासों में मरम्मत कार्य अधूरे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर पानी का रिसाव, सीपेज, टूटे दरवाजे-खिड़कियां, खराब फर्श, छत की लीकेज और नालियों की समस्या बनी हुई है। संगठन ने प्रबंधन से इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है

दर्जनों आवासों में मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की समस्या

संगठन के पत्र में गोविंदा कॉलरी क्लब के दरवाजे, पीछे की खिड़की और रिपेयरिंग कार्य, लहसुई कैंप के ओवरहेड टैंक की जर्जर स्थिति तथा जमुना टाउनशिप के आवास क्रमांक 1B/24 और 1B/25 के दरवाजों एवं खिड़कियों की मरम्मत की मांग की गई है। DSA-234 में दरवाजे और पाइपलाइन, B/48 में रिपेयरिंग, छत की लीकेज, बाथरूम के फर्श, दीवार, मच्छर जाली और विद्युत संबंधी कार्य कराने की आवश्यकता बताई गई है। इसी तरह Q.NO AMD/07 में खिड़की और पीछे के दरवाजे, ND/635 में छत की लीकेज, B/38 में पाइपलाइन, सिविल एवं विद्युत कार्य, B/34 सिविल लाइन में सिविल कार्य तथा AMD/10/92 में सीपेज और छत की मरम्मत कराने की मांग उठाई गई है। भालूमाड़ा स्थित B/45 में सिविल कार्य पूरा कराने की आवश्यकता भी बताई गई है

पत्र में गोविंदा आवास क्रमांक 344 में डबल स्टोरी पाइपलाइन की समस्या, NB-14 में बाथरूम, सीपेज, दरवाजे और दीवार की खराब स्थिति, भालूमाड़ा के H/24 में खिड़कियों की समस्या तथा B/47 में शौचालय, चेंबर और रसोईघर से संबंधित कार्यों का उल्लेख किया गया है। वर्कर्स क्लब कोतमा कॉलरी में गुणवत्ता संबंधी जांच कराने, DSA-423 और B/49 में मच्छर जाली लगाने तथा DSA-416 में पानी के सीपेज और पीछे की सफाई कराने की मांग की गई है। गोविंदा के ND/417 में आंगन के दरवाजे, शौचालय के दरवाजे और पानी की समस्या, जमुना कॉलरी के DSB-38 में छत टूटकर गिरने तथा दीवार में सीपेज की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया है

इसके अलावा A/24 संतोषी में किचन, बाथरूम और टॉयलेट का कार्य पूरा कराने, गोविंदा के A/46 में अधूरी रिपेयरिंग पूरी करने, B/71 और भालूमाड़ा के B/2 में मरम्मत कार्य कराने तथा H/13 भालूमाड़ा में बाथरूम-टॉयलेट और फर्श की खराब स्थिति सुधारने की मांग की गई है। जमुना टाउनशिप के B/15 में पीछे की टूटी एवं जाम नाली की मरम्मत, जमुना कॉलरी की डबल स्टोरी में नालियों की सफाई, 1C/1 आशीष तिवारी के आवास में दरवाजे और नाली से संबंधित कार्य तथा D/7 जमुना कॉलरी में सिविल कार्य पूरा कराने की जरूरत बताई गई है। बरतराई के B/07 में खराब नाली ठीक कराने, कोतमा कॉलरी के M-51 में बाहरी हिस्से और टूटी शीट की मरम्मत तथा B/23 में सिविल, पाइपलाइन एवं शीट संबंधी कार्य कराने की मांग भी पत्र में शामिल है

संगठन ने गोविंदा के B/73 में संपूर्ण रिपेयरिंग और अन्य लंबित कार्यों को पूरा करने, गोविंदा के DS-306 तथा आवास A/224 के संबंध में पहले से दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई करने और पूरे क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन समस्याओं के निराकरण में हो रही देरी से श्रमिकों और उनके परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रबंधन को सभी लंबित कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण करना चाहिए

पैन गड़बड़ी के नाम पर राशि काटे जाने का मामला भी उठाया

विजय सिंह ने पत्र में नीलम यादव, गोकुल, गंगी, मिलन चक्रवर्ती एवं अन्य लोगों के पैन गड़बड़ी के नाम पर पैसे काटे जाने का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने सवाल किया है कि संबंधित राशि किस मद में जमा की गई है। संगठन ने इस संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने और मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग की है, ताकि संबंधित श्रमिकों को कटौती का कारण और राशि के उपयोग की जानकारी मिल सके

2 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी

विजय सिंह ने पत्र में स्पष्ट किया है कि संगठन की मांगों पर चर्चा और सहमति के बावजूद काम नहीं होने तथा सिविल एवं विद्युत संबंधी कार्यों को लेकर असंतोष बना हुआ है। श्रमिकों के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि महाप्रबंधक कार्यालय के सामने लंबित समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो 2 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी

पत्र में यह भी कहा गया है कि भूख हड़ताल के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की समस्त जवाबदेही प्रबंधन की होगी। संगठन ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि आंदोलन की स्थिति बनने से पहले श्रमिक आवासों की समस्याओं का निराकरण कराया जाए और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

उच्च अधिकारियों को भेजी गई पत्र की प्रतिलिपि

विजय सिंह ने पत्र की प्रतिलिपि SECL बिलासपुर के औद्योगिक संबंध विभाग के महाप्रबंधक, मानव संसाधन निदेशक, कोतमा के SDM, ABKMS के महामंत्री एवं कंपनी संचालन समिति के सदस्य सुजीत सिंह तथा भालूमाड़ा थाना प्रभारी को भी भेजी है

अब देखना होगा कि 2 नवंबर से प्रस्तावित आंदोलन से पहले SECL जमुना-कोतमा क्षेत्र का प्रबंधन श्रमिक संगठन की मांगों पर क्या कदम उठाता है। संगठन ने लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण, आवासीय सुविधाओं में सुधार और श्रमिकों को राहत देने की मांग दोहराई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment