सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार ग्राम गूँगीदेवी को मिली 24 घंटे बिजली की सौगात  

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। आज लोकसभा क्षेत्र धार की गंधवानी विधानसभा अंतर्गत ग्राम गूँगीदेवी में भारत की आजादी के पश्चात पहली बार 24 घंटे निर्बाध बिजली व्यवस्था शुरू होने पर ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं तथा इसे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम बताया।

सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के गांवों को आत्मनिर्भर एवं सुविधासंपन्न बनाने का कार्य निरंतर गति से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की प्रत्येक मूलभूत सुविधा पहुंचे और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी भी प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। गांव-गांव तक बिजली, सड़क, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment