रेलवे ओवरब्रिज के पास रेत से लदी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, आरोपी मौके से फरार

---Advertisement---

तपरिवहन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 5.02 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रेलवे ओवरब्रिज के पास रेत से लदी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, आरोपी मौके से फरार

अनूपपुर। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास रेत से लदी बिना नंबर की नीले रंग की स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जब्त रेत एवं वाहन की कुल कीमत करीब 5 लाख 2 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

मंगलवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास दबिश दी। मौके पर बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लदी मिली। पुलिस ने रेत सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 522/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के राजसात की कार्रवाई भी की जा रही है।

कार्रवाई में उमेश उपाध्याय, शेख रसीद, प्रकाशचन्द्र तिवारी और अब्दुल कलीम की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment