राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में देखा गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

---Advertisement---

 

अनूपपुर 21 अप्रैल 2026/ लोक प्रशासन में निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज अनूपपुर जिले में ‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस’ मनाया गया। इस दिवस का मुख्य लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनहित के कार्यों के प्रति पुनः संकल्पित करना और शासकीय सेवा के उच्चतम आदर्शों को बनाए रखना है।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर भोपाल स्थित स्वर्ण जयंती सभागार, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में देखा एवं सुना गया। भोपाल में आयोजित इस मुख्य समारोह के दौरान लोक प्रशासन में विशिष्ट नवाचारों और शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं विभागों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों ने पुरस्कार वितरण के इस गरिमामय क्षण को देखा और सम्मानित अधिकारियों के अनुभवों का लाभ प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, वन मंडलाधिकारी श्री डेविड वेंकटेश, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों में टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment