पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से आज होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---

पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से आज होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

वार्ड क्रमांक 06 के दुर्गा मंदिर प्रांगण में शाम 7 बजे से होगा कार्यक्रम, विजेता सहित प्रतिभागियों को दिए जाएंगे उपहार

अमलाई। नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 स्थित मुख्य मार्केट के दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज शाम 7 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से कराया जा रहा है, जिसमें नगरवासियों के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से उपहार की व्यवस्था की गई है

वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मटकी फोड़ने वाले विजेता को निश्चित उपहार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा

आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment