ब्रेकिंग न्यूज सीधी से
अमित पांडेय की रिपोर्ट
बहरी थाना क्षेत्र के मुड़िका गांव की घटना, पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई वैधानिक कार्रवाई,
सीधी। सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी के मुड़िका गांव में एक महिला के फांसी पर लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका ग्राम निवासी गोरेलाल साहू की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि महिला का शव कुसियारी–मुड़िका मार्ग के किनारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है। अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद मुड़िका गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो उसी के अनुरूप




































