पावर प्लांट के लिए जमीन देने वाले किसान दरी पर, कंपनी के अधिकारी कुर्सियों पर बैठे नजर आए
किसानों के सम्मान और बैठने की व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, तस्वीर ने खींचा ध्यान

अनूपपुर। जिले मे न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं टोरेंट 800×2 ताप विद्युत परियोजना रक्सा कोलमी मे पावर प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने किसानों के सम्मान और कंपनी के अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर में किसान जमीन पर बिछी दरी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि कंपनी के अधिकारी कुर्सियों पर बैठकर किसानों की बात सुनते नजर आ रहे हैं
जानकारी के अनुसार, इन किसानों ने न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं टोरेंट 800×2 ताप विद्युत परियोजना रक्सा कोलमी मे पावर प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी भूमि दी है। ऐसे में किसानों और कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक की यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है।
किसानों के सम्मान पर सवाल –
किसान अपनी जमीन देकर औद्योगिक परियोजना के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी बैठकों में सम्मानजनक व्यवहार और उचित व्यवस्थाओं की अपेक्षा की जाती है। तस्वीर में दिखाई दे रही बैठने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहा है कि जब कंपनी के अधिकारी कुर्सियों पर बैठे थे, तो किसानों के लिए भी वैसी ही व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
हालांकि, बैठक किन परिस्थितियों में आयोजित की गई और किसानों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था क्यों नहीं थी, इसकी आधिकारिक जानकारी नही मिली है
अब सवाल यह है कि किसानों की जमीन पर उद्योग लगाने वाली कंपनी किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके सम्मान और स्वाभिमान का कितना ध्यान रखती है?
(अगले अंक में पढ़ें जमीन चले जाने के बाद किसानों की स्थिति






































































