न्यू राज नगर के दुर्गा पंडाल परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता संपन्न

---Advertisement---

न्यू राज नगर के दुर्गा पंडाल परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता संपन्न

ZEN=Z ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

राजनगर

जैन=Z ग्रुप राजनगर द्वारा न्यू राज नगर स्थित दुर्गा पंडाल परिसर में हाँडी फोड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, दर्शनार्थियों एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जहां नन्हे मुन्ने बालको एवं मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से मटकी फोड़ टीम के सदस्यों द्वारा कई बार प्रयास करने के बाद स्टार क्लब खोंगपानी पानी द्वारा मटकी फोड़ा गया जिन्हें कमेटी द्वारा ₹11000 की नगद राशि प्रदान किया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों एवं सहयोगियों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से कन्हैया सिंह, विनोद तिवारी, हरगोविन्द सिंह, राम लोचन दुबे जी, राजू सिंह अजीत मिश्रा , समर सिंह श्रीमती सुमिता शर्मा जी,सुनील जैनजी, राजू श्रीवास्तव जी, गोपाल राजभर, अजीत सिंह, मनोज चंदेल, मनोहर जायसवाल, दीपक सिंह, अनुराग तिवारी, अश्विनी यादव, राहुल जायसवाल, मो. हसनैन, सोनू इफ्तिखार, कृष्णा तिवारी, मो. साहिल, अशोक साहू, विवेक सिंह, सत्यम तिवारी, चीकू, हरीश ठाकुर, संदीप दीवान, दिलीप दहिया, सुनील जायसवाल, रोबिन सिंह, अभिषेक शुक्ला, सागर सिंह, छोटू मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, नीतीश गुप्ता, हर्षित सिंह एवं लक्की रौतिया सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सभी साथियों की मेहनत, सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शनार्थियों एवं प्रतिभागियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मिल-जुलकर किया जाता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment