नवागत पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर की सख्ती

---Advertisement---

 

थाना पटना पुलिस ने 10 स्थायी वारंटी किये गिरफ्तार

कोरिया। जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के पदभार ग्रहण करने के बाद अपराधियों और लंबे समय से न्यायालय की कार्यवाही से बच रहे स्थायी वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना पटना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक करीब 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जिला जेल बैकुंठपुर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। लगातार हो रही कार्यवाही से ऐसे फरार आरोपियों में कानून का भय भी देखने को मिल रहा है।

कोरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थायी वारंटियों, न्यायालय से फरार आरोपियों और अन्य वांछित अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment