नशे में हुए विवाद ने ली जान: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मां-बेटे पर आरोप कोतमा थाना क्षेत्र के श्रमिक नगर पकरिया की घटना, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

---Advertisement---

नशे में हुए विवाद ने ली जान: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मां-बेटे पर आरोप
कोतमा थाना क्षेत्र के श्रमिक नगर पकरिया की घटना, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

जमुना कोतमा कोतमा थाना अंतर्गत श्रमिक नगर पकरिया में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनोज साहू (35 वर्ष) पिता स्व. रामप्रताप साहू का अपने पड़ोस में रहने वाले चौधरी परिवार से लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को भी शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था, जिसे आसपास के लोगों ने देखा और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

शनिवार सुबह एक बार फिर मनोज साहू और चौधरी परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शिवराम चौधरी और उसकी मां रेमुन बाई ने गाली-गलौज करते हुए मनोज साहू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मनोज साहू को हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं तथा शरीर के अंदरूनी अंगों को भी नुकसान पहुंचा।

बताया जा रहा है कि घटना मृतक के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक इमली के पेड़ के पास हुई। गंभीर रूप से घायल मनोज साहू किसी तरह वहां से अपने घर की ओर जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला नशे में हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों शिवराम चौधरी और उसकी मां रेमुन बाई की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद श्रमिक नगर पकरिया क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment