नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का शिकंजा न्यायालय ने लगाया जुर्माना, दिया कड़ा संदेश

---Advertisement---

 

एमसीबी। जिले में यातायात नियमों को लेकर अब लापरवाही भारी पड़ रही है। पुलिस की सख्ती के साथ-साथ न्यायालय भी उल्लंघन करने वालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारी जुर्माना लगा रहा है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही जारी है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी कोड़ा थाना झगराखाण्ड क्षेत्र में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक बाइक चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा। आरोपी गोरेलाल 38 वर्ष निवासी कोड़ा को शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां उस पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, सहायक उपनिरीक्षक समरित मरावी और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

सख्त संदेश के साथ अपील

 

एमसीबी जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना ना सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और अनावश्यक जुर्माने से भी राहत मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment