नारायण खदान में केबल चोरी का मामला: कालरी कर्मचारी समेत एक लोगों को पकड़ने का दावा, जांच की मांग

---Advertisement---

नारायण खदान में केबल चोरी का मामला: कालरी कर्मचारी समेत एक लोगों को पकड़ने का दावा, जांच की मांग

जमुना कोतमा। एसईसीएल की बदरा कालरी अंतर्गत नारायण खदान में 29 मई 2026 की रात कथित केबल चोरी का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खदान में उपयोग होने वाली केबल चोरी करते हुए कालरी कर्मचारी राजू साहू, जो बेल्ट फीटर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं, तथा महिपाल नामक हेल्पर, जो एक ठेका कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है, को पकड़ने का दावा किया जा रहा है

सूत्रों के मुताबिक चोरी की जा रही केबल की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार खदान के ओवरमैन अरविंद भारती एवं शिफ्ट इंचार्ज देशमुख साहब ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ने के बाद कार्रवाई की। घटना के दौरान अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना चर्चा का विषय बन गई है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक एसईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। मामले की पुष्टि और आगे की कार्रवाई जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment