नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती होने पर खुला मामला

---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती होने पर खुला मामला

अनूपपुर | भालूमाड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 3 मई को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रिश्तेदार ने गलत कृत्य किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 मई को आरोपी, उम्र 38 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम और एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में हुई। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में विनोद द्विवेदी, कृपाल सिंह, मकसूदन सिंह और सुप्रिया त्रिपाठी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला व बाल सुरक्षा मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment