नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही

---Advertisement---

आरोपी को झारखंड से किया गया गिरफ्तार

 

कोरिया/चरचा। थाना चरचा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो दिनों के भीतर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना चरचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को 7 अप्रैल की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना चरचा पुलिस ने त्वरित खोजबीन करते हुए 09 अप्रैल 2026 को सूरजपुर क्षेत्र से अपहृत बालिका को बरामद कर लिया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी शरीफ खान ने शादी का झांसा देकर और बाहर काम दिलाने का प्रलोभन देकर उसे होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 16 CS 3298 में बैठाकर ले गया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे भैयाथान से लगभग 9 किलोमीटर आगे एक सुनसान मकान में ले गया जहां उसके साथ गलत कार्य किया गया। इसके बाद आरोपी उसे झारखंड के गढ़वा ले गया वहां भी उसके साथ गलत कार्य किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 64, 87 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 को जोड़ा। साक्ष्य मिलने पर आरोपी शरीफ खान को झारखंड के गढ़वा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी आनंद सोनी, उप निरीक्षक बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, आरक्षक आनंद टोप्पो, नारायण नायक, रूपनारायण, सैनिक विकास सिंह और साइबर स्टाफ के आरक्षक अमरेश का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment